सलीम अहमद
गाजीपुर जमानियां। प्राथमिक विद्यालय वरुईन खास में शनिवार 4 अप्रैल 2026 को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले बच्चों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा डीबीटी के तहत प्राप्त ₹1200 की धनराशि का उपयोग बच्चों के ड्रेस, जूता-मोजा और स्टेशनरी पर ही करें। उन्होंने बच्चों को साफ-सुथरे परिधान में विद्यालय भेजने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी हेतु डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है। इससे पूर्व ड्रेस वितरण को लेकर मिलने वाली शिकायतों को दूर करने में यह व्यवस्था कारगर साबित हो रही है।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के साथ-साथ गरीबी उन्मूलन में भी सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा को गरीबी से बाहर निकलने का प्रमुख माध्यम माना गया है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में एआरपी, विद्यालय के समस्त शिक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ यादव, अरविंद सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।