पिलखुआ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन की मजबूती, विचारधारा के प्रसार और आगामी चुनाव को देखते हुए एकजुट होकर के कार्य करने का आवाहन किया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धर्मेश सिंह तोमर और बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व को बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा राष्ट्रहित, सेवा और समर्पण पर आधारित है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने आचरण में उतारना चाहिएकार्यकर्ताओं को बताया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर योजनाओं को आम जनता तक कैसे पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहने पर भी विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, प्रदीप सैनी, अनिरुद्ध सिंह सहित कई नेताओं ने संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस मौके पर अमित टोंक , गुड्डू प्रजापति ,विनय ,हरीश अग्रवाल, विनय गोयल, राजेंद्र राठी, सीमा जोहार और मनीष माहेश्वरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रफुल्ल सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प