हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव व डॉक्टर शालिनी सिंह की अध्यक्षता में प्रधान व सचिव की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों में सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, और जलभराव की रोकथाम जैसे कार्यों पर चर्चा की गई। एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया इस बैठक में सफाई कर्मियों, सचिवों, और ग्राम प्रधानों ने भाग लिया और संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की। अभियान 1 अप्रैल से 31 अप्रैल तक चलेगा , जिसमें मलेरिया, डेंगू, और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्य, काशी प्रसाद मिश्रा, सूरज मौर्या, राजेश यादव, सुखी चंद्र सिंह, रमेश मौर्या, अरुण मिश्रा, इंद्र बहादुर बिंद, रामाआसरे निषाद, अमृत लाल, सचिव शिव शंकर सिंह, अरविन्द कुमार, आदि मौजूद रहे।अधिवक्ता के बड़े भाई की निधन पर न्यायिक कार्य से विरत हलिया (मिर्जापुर)। चकबंदी अधिवक्ता समिति हलिया के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को अधिवक्ता के बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए चकबंदी बार एशोसियेशन हलिया के कार्यवाहक महामंत्री संतोष कुमार तिवारी के बड़े भाई शिव शंकर तिवारी लंबी बीमारी के बाद 26/27 मार्च की भोर में अचानक ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया जिस पर अधिवक्ताओ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव न्यायालय चकबंदी अधिकारी हलिया मवई कला को भेजा है इस दौरान अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, जीतेन्द्र बहादुर सिंह, सुधाकर दुबे, कमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।