संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर के सभी बूथों व शक्ति केंद्रों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ।निर्धारित समय पर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवा शक्ति, बजट क्विज, महिला सशक्तिकरण, वैश्विक ऊर्जा संकट और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने वाला मंच है, जो सकारात्मक बदलाव की दिशा में जनजागरण करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सदाशिव पांडेय, चंद्रकेश यादव, देव प्रकाश पाण्डेय, कन्हैयालाल पांडेय, शंभूनाथ पांडेय, सोनू तिवारी, आलोक तिवारी, अभिषेक तिवारी, राम सिंह, संजय मौर्या सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।