टोल व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करे प्रबंधनरू भाकियू

Share

बाराबंकी। बाराबंकी.बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाहाबपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा किसानोंए मजदूरों एवं स्थानीय लोगों के साथ लगातार हो रही अभद्रता के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ;टिकैतद्ध युवा विंग ने कड़ा रुख अपनाया है। किसानों का आरोप है कि टोल प्रबंधन द्वारा मनमानीए शोषण एवं स्थानीय लोगों की अनदेखी की जा रही हैए जिससे क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है और आमजन को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा पर हो रही अभद्रता पर तत्काल रोक लगाई जाएए स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए तथा टोल व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। यदि समय रहते मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन ;टिकैतद्ध युवा विंग द्वारा टोल प्लाजा पर श्घेरा डालो.डेरा डालोश् आंदोलन शुरू किया जाएगाए जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं टोल प्रबंधन की होगी। उक्त घोषणा के उपरांत टोल मैनेजर ने सभी को अस्वस्थ किया कि भविष्य में किसी के भी साथ अभद्रता नहीं की जाएगी समस्त टोल कर्मियों को विशेष हिदायत दे दी जाएगी। इस दौरान जिला संरक्षक उत्तम सिंहए मध्यांचल प्रवक्ता बलराम यादवए मध्यांचल महासचिव अनुज सिंहए मंडल प्रभारी फैसल मलिकए मंडल अध्यक्ष समीर यादव उर्फ संदीपए बंकी ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद रियाज़ए मसौली ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अलीए हरख ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी ठाकुरए देवा ब्लॉक अध्यक्ष अरशद अलीए संगठन मंत्री अशफ़ाकए मोहम्मद कलीम उर्फ मुनियाए रसूल अहमद उर्फ गुल्लेए मेराज अहमद उर्फ बबलू भाईए संतोष नागए अवधराम बहेलिया सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *