बड़ी कार्रवाई: पुलिस के चक्रव्यूह मे फंसी घर से भाग रही युवतियां

Share
अमेठी। जनपद अमेठी में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीती रात रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने घर से भाग रही दो लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सर्वणनन टी तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई। थाना संग्रामपुर पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में दो लड़कियां जाती हुई दिखाई दीं। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों घर से भाग रही थीं।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। बाद में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।थानाध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त की जा रही है। इसी दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली और समय रहते दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *