एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं पर प्रकाश गैस एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज

Share
अमेठी। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रकाश गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। सप्लाई विभाग की टीम द्वारा की गई जांच में भारी गड़बड़ियां सामने आईं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान कुल 1295 गैस सिलेंडरों का हेरफेर उजागर हुआ। टीम को मौके पर 14.2 किलोग्राम के 556 भरे सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 29 छोटे सिलेंडर गोदाम से गायब मिले। इसके अलावा सैकड़ों खाली और कमर्शियल सिलेंडरों का भी कोई स्पष्ट हिसाब नहीं मिल सका।
अधिकारियों के अनुसार विभागीय पोर्टल पर दर्ज स्टॉक और वास्तविक उपलब्धता में बड़ा अंतर पाया गया, जो गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकाश गैस एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।कार्रवाई पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की गई है। साथ ही गोदाम में उपलब्ध पूरे स्टॉक को सुरक्षा के मद्देनजर दूसरी एजेंसी में शिफ्ट करा दिया गया है।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप मचा हुआ है और वे सतर्क हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *