गाजीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती (14 अप्रैल 2026) को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में “लखनऊ चलो” अभियान का बिगुल फूंका गया। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने की रूपरेखा तय करना रहा। इस दौरान पूरे माहौल में “लखनऊ चलो, लखनऊ चलो” के नारों से जोश और उत्साह देखने को मिला।read more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि अम्बेडकर जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।उन्होंने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशों का जिक्र करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अवसर महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ संगठन की एकजुटता दिखाने का भी है।बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे 14 अप्रैल को लखनऊ पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएंगे।