लोकसभा अध्यक्ष ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Share

नई दिल्ली, 23 मार्च 2026: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश; संसद सदस्य एवं पूर्व सदस्यगण ने भी डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस महान नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवन एवं योगदान पर आधारित एक पुस्तिका कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।डॉ. राम मनोहर लोहिया के राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में, उनका चित्र 30 मई 1991 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर द्वारा संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में अनावरण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *