सभी थानों पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का लाइव प्रसारण देखा गया

Share
अमेठी। जनपद के समस्त थानों पर सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यक्रम में प्रस्तुत विचारों और योजनाओं को गंभीरता से ग्रहण किया।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी.के. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के सभी थानों पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर विभिन्न योजनाओं व पहल पर भी प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त संदेशों को आत्मसात करते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *