तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला

Share
महराजगंज तराई (बलरामपुर) बरहवा रेंज के अंतर्गत ग्राम फिरोजपुर निवासी मुन्नू मौर्य ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह अपने गौशाला मे गये तो देखा की बछड़ा गायब है। अचानक  गांव के पश्चिम तरफ अपने ही बाग में बछड़े का आधा अवशेष पड़ मिला । गांव में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण  धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश, विनोद, कृष्णकुमार ,रामजी आदि ने तेंदुए को पकड़वाने व गांव में पिजड़ा लगवाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया है कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *