प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त,जीरो टॉलरेंस नीति फेल: अरशद खुर्शीद

Share
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त,जीरो टॉलरेंस नीति फेल: अरशद खुर्शीद
-कांग्रेस के मंडल प्रभारी  कांग्रेस भवन में पत्रकारों से हुए मुखातिब, बुधवार को होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी का किया समीक्षा
चित्र परिचय पी 17
गोंडा। प्रदेश के कानून व्यवस्था पूरी तरीके से  फेल है। योगी जी जीरो ट्रालेंस  की बात कर रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कार्यालय में  कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मंडल कार्यक्रम प्रभारी अरशद खुर्शीद ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि लगातार पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाएं घट रही हैं अपराध पर कोई अंकुश नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी आत्म मुग्ध होकर स्वयं ही कानून के राज की तारीफ कर रहे हैं। जबकि पूरे देश में आपराधिक मामलों में उत्तर प्रदेश एक नंबर पर है। सच्चाई यह है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं पुलिस पूरी तरीके से निरंकुश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में स्तर विहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। ठोक देंगे, मिट्टी में मिला देंगे ,जैसी भाषा बोलकर पुलिस को बेंदाज होने का अवसर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को लोकतंत्र पसंद नहीं है। वह पुलिसिया शासन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री खुद को बुलडोजर बाबा कहलवाना पसंद करते हैं । जब किसी का घर गिरता है तो उनको हंसी सूझती है। आंकड़े बताते हैं शायद कोई ही दिन ऐसा बीतता हो जिस दिन संवेदनशील घटना ना होती हो। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से प्रदेश में चौपट है। मंडल प्रभारी ने बुधवार को होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पार्टी के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी कर ले। कचहरी परिसर स्थित टीन सेड में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अधिक से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता धरने में शामिल होकर प्रदर्शन को सफल बनाएं। उन्होंने जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी से धरने को लेकर की गई तैयारी के बारे में जानकारी लेते हुए सभी को जिम्मेदारी भी सौपी। मंडल प्रभारी ने कहा कि धरना प्रदर्शन इतना जोरदार होगा कि प्रदेश की सरकार को इसकी  गूंज सुनाई पड़ेगी।  पत्रकार वार्ता व समीक्षा के दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रावस्ती नसीम चौधरी, जिला अध्यक्ष बहराइच इंजीनियर जयप्रकाश मिश्रा, प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, राणा शिवम सिंह प्रदेश सचिव, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी ,जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे,  जलील खान पीसीसी सदस्य, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान,  सुभाष पांडे, सेवादल के प्रदुमन शुक्ला, विनय प्रकाशत्रिपाठी , सलीम कुरैशी, अरविंद शुक्ला ,अविनाश मिश्रा,  सभासद शाहिद अली कुरेशी, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *