जनगणना-2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Share

बाराबंकी। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के सफल संचालन हेतु जनपद बाराबंकी में फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी व प्रमुख जनगणना अधिकारी शशांक त्रिपाठी के करकमलों द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभ आज से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः ऐप आधारित एवं डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे आंकड़ों के संकलन, संधारण तथा विश्लेषण में काफी सुविधा होगी और योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सटीकता आएगी।read more:https://pahaltoday.com/lok-sabha-speaker-shri-om-birla-flagged-off-the-all-women-bike-rally-2026-organised-by-navbharat-times-at-connaught-place-new-delhi-on-the-occasion-of-international-womens-day/ उन्होंने कहा कि जनगणना जनकल्याण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। सही एवं सटीक आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर सकती है। जिस प्रकार किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच प्रयोगशाला में विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से की जाती है, उसी प्रकार समाज की वास्तविक स्थिति का आकलन भी जनगणना के माध्यम से किया जाता है। इसलिए सभी प्रशिक्षु पूरी गंभीरता और मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा सही और विश्वसनीय आंकड़ों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, जिससे देश के विकास एवं प्रगति में योगदान दिया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण में “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में वर्ष 2027 में जनसंख्या की गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी निरंकार सिंह ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी, मण्डल स्तरीय मास्टर ट्रेनर, तहसीलदार नवाबगंज सहित नामित फील्ड ट्रेनर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *