माँ विंध्यवासिनी देवी धाम में नवरात्र के चौथे दिन लाखों भक्तजनों ने टेका मत्था, वीआईपी कलर्स बंद। 

Share
जनपद मिर्जापुर के सुप्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी धाम में चैत्र नवरात्र के आज चौथे दिन मां कुष्मांडा के दर्शन पूजन के लिए लाखों भक्तगण ललाईत दिखाई दिए वहीं काफी लंबी लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भक्तजन कर रहे हैं। वही प्रशासन व पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जिससे कि आने वाले दर्शनाथियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए वहीं एसडीएम सदर गुलाबचंद से बात करते हुए जब उनसे दर्शन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा बताया गया की मंदिर प्रांगण में वीआईपी कलर्स कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है जिससे कि आने वाले भक्तजनों को समस्याओं का सामना ना करना  पड़े। वही मंदिर परी सर में डियुटी पर लगे पुलिसकर्मियों के द्वारा आएं हुए विकलांग जनों को खुद ले जाकर दर्शन पूजन कराया जा रहा है।
मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *