फज़ायले अहले बैत व मदारे आज़म कांफ्रेंस में पहुंचे कुल्लू खान, नुमान सिद्दीकी, इरफान खान सहित आशिकाने मदारे पाक

Share
भदोही। नगर के चौरी रोड स्थित बीती रात गुलामाने मदार कमेटी भदोही द्वारा फजायले अहले बैत व मदारे आज़म कांफ्रेंस मुनक़्क़ीद किया गया। कांफ्रेंस में आले नबी, औलादे अली, शहजाद-ए- हुजूर गाजी-ए-मिल्लत हजरत अल्लामा व मौलाना सैयद समदानी अशरफ कछौछा शरीफ की नूरानी व हक्कानी तकरीर से सामेइन के दिलो को रुही गेजा मिल रही थी। वहीं आस्ताने आलिया मदारिया मकनपुर शरीफ से तशरीफ़ लाए शायरे इस्लाम सैयद शजर अली, सैयद हम्ज़ा वकार, सैयद गाज़ी वकार, अल्हाज रुहूल मुनीम, शाहकारे तरन्नुम बुलबुले बागे मदीना शायर शकील आरफी, वली मोहम्मद, जावेद आसिम, खुद्दामे हज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शायरे इस्लाम हाजी आज़ाद खान ने हजरते हस्सान बिन साबित रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की सुन्नत अदा करते हुए नाते सरवरे कौनैन सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम पढ़ कर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं नकीबे हिंदुस्तान हाफ़िज व कारी आबिद हुसैन ने अपने नेकाबत में वाक़ेआते करबोबला और दीगर अशआर से लोगो के दिलो को रुही गेजा दे रहे थे। इस पुरकैफ मंजर में इज्जत मआब आली जनाब बावकार शख्सियत मदारे पाक के दीवाने कुल्लू खान, नुमान सिद्दीकी (प्रधान), इरफान उर्फ तौहीद खान, सहित समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मो0 आरिफ सिद्दीकी, सभासद पति सेराज अंसारी फजायले अहले बैत व मदारे आजम कांफ्रेंस के साए तले नूर से मुजय्यन होते रहे। वहीं कांफ्रेंस में आए मेहमान वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश उर्फ पप्पू तिवारी ने भी आलिमो की तकरीर व शायरों की नातो मनकबत को सुनते रहे। कांफ्रेंस में गुलामाने मदार कमेटी के इंतेजामिया रफीक मदारी, सुल्तान मदारी, फारूक मदारी, फैयाज मदारी, नईम गहना महल, एहतेशाम सिद्दीकी, भोला मदारी, शकील मदारी, रईस मदारी आदि ने आए हुए मेहमान सामेइन का शुक्रिया अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *