खानपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला राष्ट्रीय NQAS गुणवत्ता प्रमाणन, जिले में सबसे अधिक 89.33 प्रतिशत अंक

Share
स्योहारा । क्षेत्र स्थित खानपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है।यह प्रमाणन National Health Systems Resource Centre (NHSRC) द्वारा जारी किया गया है, जिसमें खानपुर केंद्र ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को इस केंद्र का वर्चुअल असेसमेंट राष्ट्रीय टीम द्वारा किया गया था। मूल्यांकन सात अनिवार्य सेवा पैकेजों के आधार पर किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, उपकरणों की स्थिति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं तथा उपचार प्रक्रिया जैसे मानकों को परखा गया।सीएचसी स्योहारा के अधीक्षक डॉ बी के स्नेही ने बताया कि यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशलेंद्र सिंह के निर्देशन और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) अमित कुमार की मेहनत और समर्पण की सराहना की।NHSRC की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चार स्वास्थ्य केंद्रों को इस चरण में गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया, जिनमें खानपुर (बिजनौर) ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
इस उपलब्धि में एएनएम पूजा कुमारी, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, बीसीपीएम राजेश कुमार, एआरओ आलोक कुमार, डीईओ राशि सहित आशा संगिनियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को मिलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *