रजत श्रीवास्तव गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस को एक अहम सफलता मिली है जहां पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया हैदिनांक 3 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान तमसा नदी के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक रसुलपुर तिराहा बहादुरगंज की ओर मौजूद है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मो0 आरिफ पुत्र महबूब शेख उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 पुरानीगंज बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लियापुलिस ने तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया जिसके आधार पर थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 118/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा हैगिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा बताया जा रहा है उसके खिलाफ चोरी आर्म्स एक्ट एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों का अंदाजा लगाया जा सकता है इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे चौकी प्रभारी बहादुरगंज अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा