कमालगंज/संवाददाता कस्बा कमालगंज में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब क्षेत्र के युवक चेतन गुप्ता के जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर चयनित होने की खबर सामने आई। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे कस्बे में जश्न का माहौल रहा।शनिवार को कस्बे में पहुंचने पर चेतन गुप्ता का लोगों ने भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की।बताया गया है कि चेतन गुप्ता का चयन एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। इससे पहले वह रेलवे विभाग में कार्यरत थे, लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्रवासियों में गर्व का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि चेतन शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत की।चेतन गुप्ता की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है, जिससे वे भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्साहित होंगे।