विराट रुद्र महायज्ञ व शिवपुराण कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

Share

सोनभद्र। जिले के विजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरियां में शुक्रवार को नव निर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले विराट रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान सिर पर कलश लिए महिलाएं भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। वहीं श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों व भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।read more :https://worldtrustednews.in/abvps-fight-against-administrative-dictatorship-chief-proctor-remained-speechless-for-6-hours/ यात्रा के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि नव निर्मित शिव मंदिर में 6 मार्च से 14 मार्च 2026 तक विराट रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कथावाचक के रूप में स्वामी लीलानंद परमहंस (वृंदावन) श्रद्धालुओं को शिवपुराण कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम के तहत 9 मार्च को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, 13 मार्च को उपनयन संस्कार तथा 14 मार्च को यज्ञोपर्ण व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य एवं ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *