नजीबाबाद (बिजनौर)। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत टंकी ऑपरेटरों और गार्डों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। पांच माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने राहतपुर खुर्द स्थित VTL कंपनी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन में नजीबाबाद, किरतपुर, धामपुर, कोतवाली, चांदपुर और नहटौर ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे और एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से काम कराने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि पांच महीने से वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी कर्ज लेने को मजबूर हैं, जबकि कुछ के बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन कोई ठोस जवाब नहीं दे रहा।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट मांग रखी कि उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र दिए जाएं और हर माह की 7 तारीख तक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि बिना नियुक्ति पत्र के कार्य कराना श्रम कानूनों का उल्लंघन हैread more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/
बॉक्स
कंपनी पर लापरवाही के आरोपकर्मचारियों ने VTL कंपनी पर लापरवाही और शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे लगातार काम लिया जा रहा है, लेकिन उनकी मेहनत का उचित भुगतान नहीं किया जा रहा।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।धरना-प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में हलचल बनी रही। अब निगाहें प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर टिकी हैं कि वे इस मामले का समाधान कब तक निकालते हैं।