जय अंबे रक्तदान समिति जरूरतमंदों को वरदान साबित हो रही है -दीपक राठौर 

Share
ललितपुर- बरसों से जरूरतमंदों की मदद करती चली जा रही जय अंबे रक्तदान समिति ने पांच जरूरतमंदों को दिया पुनः जीवनदान जिले के मेडिकल कॉलेज मे भर्ती मध्य प्रदेश शिवपुरी तहसील खनियांधाना के ग्राम सुलार खुर्द बामोर कला निवासी पूनम आदिवासी बच्ची का रक्त के अभाव मे इलाज किया जाना कठिन हो रहा था डॉक्टर ने बच्ची के साथ उसके पिता से ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहा बच्ची पूनम के पिता ब्लड बैंक पहुंचे जहां पर बच्ची के ब्लड ग्रुप के बदले मे ब्लड मांगा गया मगर दुर्भाग्य था की बच्ची के पिता बदले मे ब्लड देने मे सक्षम नही थे और वह दिन भर से ब्लड के लिए परेशान हो रहे थे समिति के सदस्य मनीष लखेरा ने समिति को सूचना देकर पूरी स्थिति से अवगत कराया समिति ने ब्लड बैंक पहुंचकर आदिवासी बच्ची पूनम को ब्लड उपलब्ध कराया इसके पश्चात बच्ची का आगे का इलाज शुरू हो सका तो वही मेडिकल कॉलेज मे भर्ती 10 वर्षीय बच्चा आयरन परिहार ग्राम पड़ोरिया बिरधा को गंभीर बीमारी के चलते शरीर का हीमोग्लोबिन अत्यधिक काम हो गया डॉक्टर के कहने पर पिता ने एक यूनिट ब्लड दे दिया था इसके बावजूद 10 वर्षीय आयरन के स्वास्थ्य मे सुधार नही होने पर डॉक्टरों ने एक और यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को आयरन के पिता से कहा गया आयरन के पिता और उसकी दादी दिन भर से ब्लड के लिए काफी परेशान हो रहे थे विजय पटेल ग्राम प्रधान पड़ोरिया की सूचना पर समिति ने एक यूनिट ब्लड का सहयोग किया और वही मड़ावरा निवासी महिला मरीज गुड़िया पत्नी पंकज जैन को रक्त की आवश्यकता पड़ जाने पर समिति ने एक यूनिट ब्लड की मदद की और विवेक दर्रोनिया पार्षद नेहरू नगर की सूचना पर गर्भवती महिला मरीज रानी देवी पति दीपचंद धानुका ग्राम खंडोवरा को प्रसव पीड़ा होने पर महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया महिला का रक्त के अभाव मे प्रसव होना असंभव हो रहा था समिति ने तत्काल गर्भवती महिला रानी को रक्त उपलब्ध कराया इसके पश्चात गर्भवती रानी ने स्वस्थ और सुंदर सु को जन्म दिया और भाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती लक्ष्मण कुशवाहा को गंभीर बीमारी के कारण तत्काल ब्लड की आवश्यकता थी समिति के सदस्य हर गोविंद कुशवाहा बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर ने सूचना पाकर तत्काल ब्लड बैंक पहुंचकर आठवीं बार रक्तदान किया जय अंबे रक्तदान समिति समिति ने इस तरह से पांच जरूरतमंदों का सहयोग किया पांचों जरूरतमंदों के परिजनों ने समिति का धन्यवाद आभार व्यक्त किया इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक समाजसेवी बलराम राज इंद्र आदिवासी मनीष लखेरा राहुल परिहार सरोज परिहार विजय पटेल ग्राम प्रधान पड़ोरिया विवेक दर्रोनिया पार्षद आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *