गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक, हर ग्राम पंचायत में हनुमान चालीसा केंद्र खोलने पर जोर

Share
जनपद गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बीकापुर स्थित कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और ग्राम स्तर तक धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के अध्यक्ष डी.के. श्रीवास्तव ने जनपदीय और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता और रक्षा के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि ये केंद्र प्रत्येक मंगलवार या शनिवार की संध्या को नियमित रूप से संचालित किए जाएं।उन्होंने कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए सामूहिक धार्मिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने हिंदुओं की घटती आबादी और जनसंख्या नियंत्रण कानून को देश के लिए गंभीर सामाजिक विषय बताते हुए संगठन के उद्देश्य—समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य—पर जोर दिया।बैठक में बताया गया कि डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा गाजीपुर जनपद में एक हजार हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे इस वर्ष पूरा करने की योजना बनाई गई है।इस दौरान बैठक में नागेश सिंह, रमेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, कन्हैया उपाध्याय, अमित केशरी, सूर्यभान पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, राज पांडेय, मिथिलेश राजभर, कमलेश यादव, पारस पाल, मुन्नी विश्वकर्मा, हर्ष चौबे और शिवम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *