मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में पुलिस का सघन अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

Share
गाजीपुर | उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय कार्रवाई देखने को मिली।अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कर्मियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति के उद्देश्य और महत्व को विस्तार से बताया।वहीं, अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जनपद में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *