राजगढ़ (मिर्जापुर)। विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय खटखरिया, शिक्षा क्षेत्र राजगढ़ मे थाना अध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडेय अपने पुलिस दल के साथ विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। ऑनलाइन साइबर क्राइम, उससे बचाव के उपायों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। राजगढ़ थाना प्रभारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या अन्य अनुचित घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन 112,1076, पर दें, जिससे समय रहते सहायता प्राप्त हो सके। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक रंति देव सिंह, मुस्ताक अहमद, संजय सिंह, रामू, चंदिका प्रसाद, महिला शिक्षिकाएं शारदा देवी एवं शीला सिंह, परिचारक नरेन्द्र बहादुर, सत्यदीप सिंह, धर्मजीत सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।