गढ़मुक्तेश्वर
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दुध कारोबारी से रंगदारी मांगने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व एक कार बरामद गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक द्वारा अपने साथी तुषार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से जम्मू-कश्मीर में जाकर अपने करीबी रिश्तेदार (जीजा) के फोन पर कॉल कर खुद को जडैडी गैंग का सदस्य बताकर 05 करोड रुपये की रंगगदारी मांगगी गयी थी। एक्सेल एसपी विनीत कुमार भटनागर ने वीडियो जारी करते हुए जानकारी देते बताया अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 155/26 धारा 308 (5) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों अभिषेक पुत्र विजेंदर तुषार त्यागी पुत्र कपिल त्यागी निवासी धीरखेड़ा जनपद मेरठ को ठण्डी सड़क कस्बा गढ़मुक्तेश्वर से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व एक कार बरामद हुई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही