गाजीपुर ।अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान, गाजीपुर शाखा की सत्र 2026-27 की सत्रारंभ बैठक प्रांतीय छात्रावास प्रमुख संजीव गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसायी राधेश्याम अग्रहरि ने की, जबकि संरक्षक डॉ. एम.डी. सिंह एवं अशोक सिंह (पत्रकार) ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।बैठक की शुरुआत में संजीव गुप्ता ने नवनिर्वाचित साधारण सभा एवं पदाधिकारियों का परिचय कराया। इसके बाद संस्था के विगत वर्ष के कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आय-व्यय का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/मंत्री विक्रम अग्रहरि ने आगामी सत्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष एकल विद्यालयों की संख्या बढ़ाकर 10 करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही सिलाई केंद्रों एवं श्रद्धाजागरण केंद्रों के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।उत्थान छात्रावास में छात्रों की संख्या 25 से बढ़ाकर 30 करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त प्रांत भर से लाए गए 18 इंटर उत्तीर्ण वनवासी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संजीव गुप्ता के प्रति आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया।बैठक के संयोजक एवं उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने उपस्थित करीब 80 सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सदस्य संख्या 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। वहीं 18 आयाम प्रमुखों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य विस्तार का आह्वान किया गया।अंत में मुन्ना राय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद साहू ने दूरभाष के माध्यम से सभी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा के प्रसार और वनवासी क्षेत्रों में सेवा कार्यों के विस्तार को लेकर व्यापक सहमति दिखाई दी।