नवरात्र मेला मे आने वाले सभी श्रद्धालुओ को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सहज वातावरण प्राप्त हो -योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को बढ़ावा देने पर दिया बल, गौ तस्करी व गौ-कसी करने वाले पर करे प्रभावी कार्यवाही मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियो के साथ बैठक कर आगामी 18/19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होने वाले चैत्र नवरात्र मेला के तैयारियो एवं जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यो व निर्माणाधीन परियोजनाओ के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां शुचिस्मिता मौर्या, छानबे रिंकी कोल, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी, जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री जी ने मेला से जुड़े अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र व रामनवमी मे यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत व मन्दिर मे श्रद्धालुओ को सुगम दर्शन हो सके इसको ध्यान में रखते हुए पूरे मेला क्षेत्र, तीनो मन्दिरो व उसके आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र सहित मीरजापुर नगर को भी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त मेला करे। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेला के नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा बेहतर साफ सफाई, सड़को की मरम्ममत आदि सभी कार्यो को बेहतर ढंग से कराया जाए। धाम का सुन्दरीकरण कराते हुए लोगो के सामने स्वच्छ सुन्दर विन्ध्याचल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डोर-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाए। घाटो पर बेहतर साफ-सफाई आवागमन हेतु मार्ग, नदी मे नहाते समय सुरक्षा के लिए पर्याप्त बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सामान्य नागरिको के सुरक्षा के साथ ही महिलाओ की सुरक्षा के लिए बेहतर प्रबंधन किए जाए। गर्मी के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र व पूरे जनपद में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए। कहीं भी पेयजल की समस्या न आने पाए। मेला क्षेत्र में मोबाइल टायलेट, विद्युत व्यवस्था, गंगा किनारे एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0, गोताखोर व जल पुलिस की तैनाती की जाए। नाविको को लाइव जैकेट उपलब्ध कराया जाए। मेला क्षेत्र को बनाने के दृष्टिगत स्वंय सेवी संगठनो एवं सिविल डिफेंस के सदस्यो का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक दुकानो पर श्रद्धालुओ के सामानो की सुरक्षित व्यवस्था रहे, प्रयास किया जाए कि जिस रास्ते दर्शन के लिए श्रद्धालु जाए उन्हें उसी रास्ते पर वापस भेजा जाए ताकि उन्हे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही निर्देशित किया कि गौ तस्करी व गौ-कसी करने वालो को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। फार्मर रजिस्ट्री को शत प्रतिशत पूर्ण करने के साथ चकबन्दी के कार्य में समय सीमा तय करते हुए निस्तारण किया जाए तथा देरी करने वालो की जबावदेही भी तय की जाएगी। उन्होंने हा कि पशुपालन, गौ संरक्षण केन्द्रो का क्रास सत्यापन भी कराया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 अजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धरमजीत सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ संजीव कुमार, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 सुशान्त सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।