पैतृक जमीन की धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

Share

आजमगढ़, कन्धरापुर थाना पर 8 जनवरी को आवेदक गण अरुण कुमार राय, सुशील राय, बृजेश राय, नीरज राय तथा अश्विन राय द्वारा थाना कन्धरापुर पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अवनीश राय और उनकी पत्नी नूतन राय ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए पैतृक भूमि से सम्बन्धित दस्तावेजों में धोखाधड़ी की तथा संपत्ति को छलपूर्वक विक्रय कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया।उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह पुलिस बल व महिला आरक्षी के साथ अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अवनीश राय एवं अभियुक्ता नूतन राय बेलाइसा के पास नीबी कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उनके रिस्तेदार के घर पर दबिश दी गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *