सच्चे व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है

Share
वाराणसी/-इरादे नेक हो तो मंजिल भी आसानी से मिल जाती है।सच्चे लोकतंत्र की स्थापना,देश की मजबूती के लिए  एक वोट की कीमत को जानने की जरूरत है।आज देश मे लोकतंत्र निर्माण की दिशा में हर बालिग भारतीय को अपने मत का उपयोग नितांत जरूरी है।शत प्रतिशत मतदान के लिए जगे और जगाएं ताकि देश मजबूत लोकतंत्र के परिधान में संवर सके।उक्त बातें कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए चंद्रशेखर सिंह ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।रामेश्वर स्थित वीआर पब्लिक स्कूल में वतौर मुख्य अतिथि प्रधान संघ जिला महामंत्री मधुवन यादव ने राष्ट्र हित मे विवेक पूर्ण मतदान माता पिता परिवार,पड़ोसियो,रिस्तेदार,मित्रो ग्रामवासियों को करने कराने की जिम्मेदारी निभा कर सच्चे लोकतंत्र का निर्माण किया जा सकता है।विशिष्ट अतिथि राज्य प्रशिक्षक केएल पथिक,पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल व नमो नमः सेवादल के अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने लोकतंत्र मे संविधान द्वारा मिली मतदान  अधिकार सम्प्रभुता की महाशक्ति पर जोर देते हुए शत प्रतिशत मतदान करने पर जोर दिया।प्रमुख रूप से समाजसेवी प्रितेश तिवारी,पूर्व सैनिक सूबेदार रामप्रसाद,लौटन पटेल,शिक्षक छोटेलाल बीडीसी विशाल कुमार,समाजसेवी गौरव कुमार सिंह,किशन कुमार गुप्ता ने सच्चे लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए विचार व्यक्त किया।संचालन व आभार व्यक्त प्रधानाचार्य मन्नू लाल गुप्त ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *