छानबे, मिर्जापुर। क्षेत्र के बसेवरा कला गांव में शनिवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायिका रिंकी कोल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आठवीं कक्षा की छात्रा जागृति दुबे ने शास्त्रीय लय में वंदे मातरम गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अनन्या द्विवेदी, पाणि द्विवेदी ने देशभक्ति पूर्ण गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर विधायिका रिंकी कोल ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही आचरण व संस्कारों की शिक्षा अनिवार्य है। read more:https://pahaltoday.com/awareness-rally-in-ghazipur-to-promote-national-lok-adalat-cases-to-be-settled-on-march-14/ उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की। बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। शिक्षकों को सलाह दिया कि वे बच्चों को लक्ष्य के प्रति सचेत रखें। अभिभावकों से भी विद्यालय की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। कहा कि बच्चे विशाल वृक्ष के बीज हैं। इन्हें पुष्पित पल्लवित करने का भरपूर अवसर प्रदान करें। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रधानाध्यापक कुल भाष्कर मिश्रा ने वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया। प्रधान प्रतिनिधि राजेश कन्नौजिया, दिलीप पांडेय, अमित दुबे,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, सुशील द्विवेदी, राजकुमार दुबे, अमित दुबे के अलावा प्रधानाध्यापक पीयूष मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद मिश्र, मनिक बहादुर सिंह, बिंध्येश तिवारी, विजय तिवारी, आदि उपस्थित रहे। संचालन अमरेश चंद्र शुक्ल ने किया।