गर्भाशय मुख यानि सर्विक्स कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं के लगाया गया एचपीवी वैक्सीन का टीका

Share
महराजगंज रायबरेली ।गर्भाशय मुख यानी सर्विक्स कैंसर के बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुभारंभ करते हुए नौ बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया गया। भारत में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है जिसके लगभग 1.23 लाख से अधिक मामले हर साल आते हैं और यह मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है ।यह देश में महिलाओं के सभी कैंसरों का 6-29 प्रतिशत हिस्सा है जिसमें ग्रामीण इलाकों में इसके मामले अधिक देखे जाते हैं ।वहीं सरकार एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने पर जोर दे रही है जिससे इस कैंसर से बचा जा सके । महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नौ बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक कार्य दिवस में या टीका लगाया जाएगा।तथा जो मिथ्या और भ्रांतियां इस बीमारी के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त है वह सब गलत है ऐसा डॉक्टर ने बताया और कहा कि यह टीका लगवाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है अधिक से अधिक संख्या में बालिकाएं आकर यह टीका लगवाए इसके लिए सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *