चिकनपॉक्स बचाव महाभियान के तहत 459 बच्चों व बुजुर्गों को वितरित की गई होम्योपैथिक दवा

Share

 डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने स्वच्छता और हाथ धोने की आदत पर दिया जोर
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती और द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में सोमवार को चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व चेयरमैन फतेहपुर व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य, आरोग्य भारती के जिला सचिव तथा एचएमएआई के अध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। अभियान के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। read more :https://khabarentertainment.in/sunil-kumar-mahala-barbie-doll-from-a-doll-to-a-global-cultural-icon/               उन्होंने कहा कि बच्चों का अधिक समय विद्यालय और घर में बीतता है, इसलिए दोनों स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह धोने की आदत डालनी चाहिए, जिससे कई बीमारियों से बचाव संभव है। इस दौरान श्री भृगु वेद विद्यालय के 37, कम्पोजिट विद्यालय सहिमापुर के 82, प्राथमिक विद्यालय डोलेपुर के 34, कम्पोजिट विद्यालय सलेमाबाद के 108, कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर मवइया के 54, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के 42 बच्चों तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मवइया स्थित वृद्धाश्रम के 102 बुजुर्गों को मिलाकर कुल 459 लोगों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई। इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी, ज़हरा खातून, दीक्षा सिंह, हेमंत त्रिपाठी, ख़दीजा अल्वी, वार्डन नीतू वर्मा, कविता कुमारी सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव और अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *