लखनऊ। चित्रगुप्त धाम इंदिरा नगर में चित्रगुप्त सभा का होली मिलन समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह में ही विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी चित्रगुप्त सभा की सांस्कृतिक मंत्री प्रतीति ने दी।सांस्कृतिक मंत्री प्रतीति ने बताया कि गायन और नृत्य की प्रतियोगिताओं के साथ बहुत सुंदर-सुंदर मंच प्रस्तुतियां होली मिलन समारोह में संपन्न हुई। गायन प्रतियोगिता में अच्युत कृष्णा प्रथम अनंत श्रीवास्तव द्वितीय ,नृत्य प्रतियोगिता में श्रीजा नारायण प्रथम ईशाना श्रीवास्तव द्वितीय रही इसी क्रम में गायन प्रतियोगिता में निशांत श्रीवास्तव प्रथम बृजेश चंद्र सक्सेना द्वितीय तथा नृत्य प्रतियोगिता में रिद्धि गौड़ ,सिद्धि गौड़ प्रथम ,परिधि श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर रही। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें गायन प्रतियोगिता में मीरा खरे तथा नृत्य में प्रतीति प्रथम तथा दिव्या रानी द्वितीय स्थान पर रही सभी विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत चित्रगुप्त सभा इंदिरा नगर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन दयाल व सांस्कृतिक मंत्री प्रतीति ने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज सेविका रितु खरे सहित समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जहां एक तरफ फूलों की होली खेली गई वहीं दूसरी तरफ होली गीतों का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर आनंद लिया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रणय कुमार ,सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सक्सेना, मनोज कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, रामेंद्र देव शर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉक्टर सपना अस्थाना ,आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, राधा कांत खरे,देवेश श्रीवास्तव, सीमा सक्सेना, आदर्श श्रीवास्तव, मनोज कुमार खरे, महेश सिन्हा सहित अखिलेश कुमार श्रीवास्तव व डाक्टर कविता श्रीवास्तव की विशेष रूप से उपस्थित रही। निर्णायक मंडल की भूमिका में सीनू भटनागर, कीर्ति श्रीवास्तव व पूनम सिन्हा रही। जबकि कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक मंत्री प्रतीति ने किया।