जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह, आज

Share
बड़हलगंज। जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 17 मार्च, दिन मंगलवार को बड़हलगंज स्थित ऐतिहासिक चरण पादुका कुटी पर सम्पन्न होगा।सोमवार को अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरा समाज एकजुट होकर समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास और अन्य जनपदों से भी स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित किया गया।नगर में करीब 25 साल बाद जायसवाल समाज द्वारा इस तरह का कोई बृहद आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए कोर कमेटी गठित कर जिम्मेदारियों बांटी गई है।व्यापारी नेता अशोक जायसवाल ने बताया कि समारोह में शामिल होने के लिए प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल विधायक बहराइच, मनीष जायसवाल विधायक पड़रौना, मुख्य अतिथि अटल कुमार गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र राज्य, अखिल भारतीय जायसवाल सर्वेवर्गीय महासभा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अजितेश जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच RSM, रमाशंकर जायसवाल, उपसभापति उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन UPPCF लखनऊ, रामकुमार जायसवाल,प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, विजय कुमार जायसवाल, उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग, गोरखपुर ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
कार्यक्रम संचालन समिति में नन्द लाल जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, सन्तोष जायसवाल पत्रकार, अशोक जायसवाल, राजीव जायसवाल पत्रकार, विंध्याचल जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज उर्फ डब्बू जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, अनूप जायसवाल, सन्नी जायसवाल, अमन जायसवाल, डा नवनीत जायसवाल, विनय मंटू जायसवाल, डा विजय जायसवाल, संजय जायसवाल को शामिल किया गया है। यह टीम घर घर घूम कर समाज के लोगों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने का निवेदन करने के साथ समारोह को ऐतिहासिक बनाने की मुहिम में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *