आई0टी0एस0 कॉलेज में होली महोत्सव मनाया गया

Share
मुरादनगर, गाजियाबाद . आई0टी0एस0 कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद में होली पर्व के अवसर पर संस्थान के सभी फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों के लिए होली महोत्सव का आयोजन किया गया। होली एक प्रमुख हिंदू धार्मिक पर्व है जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गहरी रूप से स्थापित है। यह फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। हर साल होली का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया जाता है।
 आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान हमेशा से अपने स्टाफ सदस्यों के लिए इस तरह के विभिन्न त्योहारों को मनाते आ रहा है। इसके साथ ही इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों को इस त्यौहार को खुशी के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी सदस्यों और उनके परिवारजनों को होली की शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही संस्थान द्वारा सभी फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के सेक्रेट्री, श्री भूषण कुमार अरोड़ा तथा डायरेक्टर-पी0आर0 श्री सुरिन्द्र सूद एवं आई0टी0एस0 कॉलेज के डेन्टल, फिजियोथेरेपी एवं फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ0 देवी चरण शेट्टी, प्रिंसिपल डॉ0 एम0 थंगराज एवं डयरेक्टर, डॉ0 एस0 सादिश के साथ-साथ सभी विभागों के शिक्षकगण एवं स्टाफ भी उपस्थित रहें।
अंत में इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों ने आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *