हिंदुओं में जागरूकता और एकता स्थापित करती है हियुवा: राणा सिंह

Share

बाराबंकी। हिंदू युवा वाहिनी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को जागरूक करना और उनमें एकता स्थापित करना बताया गया। यह रैली पंचमुखी हनुमान मंदिर मजीठा से शुरू हुई। इसके बाद यह दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कोतवाली और पटेल तिराहे से होते हुए पुलिस लाइन चौराहे के पास शहीद उद्यान पार्क पर समाप्त हुई। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता ललित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह पूरा विश्व परमात्मा स्वरूप है। इसमें किसी भी धर्म के लिए बैर या भेदभाव की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आत्मरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसी धर्म में चरमपंथ जन्म लेता है, तो उसकी सुरक्षा के लिए जागरूक रहना हमारा दायित्व है। हिंदू युवा वाहिनी के संगठन महामंत्री राणा सिंह ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को जागरूक करना और उनमें एकता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रमुख लक्ष्य हिंदू संस्कृति की व्यापकता, ‘अक्षाराम परम ब्रह्म ज्योति रूपम सनातन वसुदेव कुटुंबकम’ की विचारधारा को आगे बढ़ाना और राष्ट्र सर्वाेपरि को प्राथमिकता देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश श्रीवास्तव (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), ओम सिंह रैकवार (प्रदेश उपाध्यक्ष), ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह राणा (संगठन महामंत्री, उत्तर प्रदेश), प्रदीप जायसवाल (प्रदेश मंत्री), प्रिंस कुमार सिंह (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध), नीरज श्रीवास्तव (मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या), जिला अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह राठौड़, शंकर प्रजापति (जिला मंत्री), आलोक अवस्थी (जिला उपाध्यक्ष), आशीष जायसवाल (जिला मंत्री), अभिषेक सिंह उर्फ शिव (जिला मंत्री), दिलीप सिंह (जिला मंत्री) और धर्मेंद्र कुमार गुप्ता (जिला मंत्री) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *