हाई मास्ट लाइट ख़राब जनता परेशान

Share

बहराइच पयागपुर तहसील )l क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध ताल बघेल  प्रदेश के सबसे बड़े वेटलैंड के तट पर लगी हाई मास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था दोनों के लिए जाना जाता है। ताल बघेल के किनारे शाम के समय बड़ी संख्या में लोग टहलने, पूजा-पाठ करने और दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन लाइट खराब होने के कारण अंधेरा छा जाता है और पूरे क्षेत्र में असुविधा का माहौल बन जाता है।ताल के पास ही स्थित प्रसिद्ध फूलमती मंदिर में रोजाना श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। खासतौर पर नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में पर्याप्त रोशनी का होना बेहद जरूरी होता है, लेकिन हाई मास्ट लाइट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने-जाने में दिक्कत हो रही है। शाम ढलते ही अंधेरा बढ़ जाता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हाई मास्ट लाइट काफी ऊंचाई पर लगी है और पूरे क्षेत्र को रोशन करने के लिए लगाई गई थी, लेकिन कई दिनों से यह बंद पड़ी है। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी भी दी गई है, मगर अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है।वहीं क्षेत्र के लोगों का यह भी कहना है कि ताल बघेल पर्यटन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पर दूर-दराज के गांवों से भी लोग आते हैं। यदि समय रहते लाइट को ठीक नहीं कराया गया तो नवरात्र जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है।

युवा व्यापारी नितिन  माहेश्वरी स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाए, ताकि ताल क्षेत्र और मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *