त की गई जहां औरैया से अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद बुंदेलखंड के प्रदेश अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी ने कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए गए पलों को साझा किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व एम एल सी वयोवृद्ध अमीर हैदर अली चचा ने की । और कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार पदम कांत शर्मा ने किया । जहां उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, और देवरिया के विधायक सलभ मणि त्रिपाठी, लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा और मलिहाबाद के पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर से प्रदेश अध्यक्ष पंडित बृजकिशोर तिवारी ने आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला आदि सभी पार्टियों के सैकड़ो नेताओं का जमावड़ा लगा रहा । जहां सभी ने उनकी स्मृतियों को साझा किया तथा उनके चिरंजीवी पुत्र अभिषेक त्रिपाठी को कार्यक्रम आयोजित करने की बधाई दी इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और लखनऊ उत्तर से विधायक नीरज बोरा ने कहा कि शीघ्र ही सत्यदेव त्रिपाठी की मूर्ति लखनऊ विश्वविद्यालय में लगवाई जाएगी और विश्वविद्यालय की तरफ जाने वाले रोड का नाम श्री सत्यदेव त्रिपाठी मार्ग कराया जाएगा ग़ौरतलब है कि स्वर्गीय सत्यदेव त्रिपाठी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे हैं


