ललितपुर- एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सुंदर एवं रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रांगण में किया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन तथा “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और संदेश देने की शैली ने सभी को प्रभावित किया।विद्यालय के चेयरमैन श्री कमलेश चौधरी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम एक मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉन अरुणेश लाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें यह याद दिलाता है कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य का संतुलन हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करने, खेलकूद में भाग लेने और सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी।प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों के पोस्टरों का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया।