फर्जी फर्म के जरिए करोड़ों का GST घोटाला, दो आरोपी गिरफ्तार

Share

बहराइच। जनपद में फर्जी बोगस फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बिना किसी वास्तविक व्यापार के ही GST पोर्टल पर फर्जी रिटर्न दाखिल कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (I.T.C) के जरिए 10 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली।मामले का खुलासा होने पर सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी संदीप सिंह की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग जनपदों के निवासी हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों में बाराबंकी निवासी शुभम और सीतापुर निवासी नेक आलम शामिल हैं। दोनों आरोपी ‘मीना इंटरप्राइजेज’ के नाम से फर्जी फर्म संचालित कर रहे थे और इसी के माध्यम से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे।कोतवाली नगर बहराइच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *