भाजपा राज में अपराधों का बढ़ा ग्राफ- नरेश उत्तम पटेल 

Share
भाजपा राज में अपराधों का बढ़ा ग्राफ- नरेश उत्तम पटेल
ललितपुर । विगत दिनों गौना गांव में एक युवक ने गांव के दबंगों से परेशान होकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का मामले में सियासत गरमा गई है। पिछले दिनों कांग्रेस, अपना दल समेत कई नेता पीड़ित परिवार से मिले। वहीं मंगलवार को सपा प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला, और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मंगलवार को फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम, जालौन से सांसद नारायण दास अहिरवार, चित्रकूट से अनिल कुमार, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, रामविलास रजक पूर्व प्रत्याशी महरौनी, निरभान सिंह विधानसभा अध्यक्ष महरौनी मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिले। जहां उन्होंने पीडित के पिता व पुत्र से हर संभव मदद देने की बात कही। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने पीड़ित परिवार से घटना पूछी,  उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आपके साथ है। हम हर संभव मदद करेंगे, दोषी किसी भी सूरत में नहीं बचने चाहिए। इसके बाद मुख्यालय आने पर दोपहर उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। लूट, डकैती, छिनैती, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रहीं है। भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। यूपी अब अपराध प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।‌ सामाजिक न्याय का स्तर गिरता जा रहा है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़े बड़े लोक लुभावन वादे किए थे, जो धरातल पर उतरे ही नहीं है। गांव, गरीब, किसान के लिए भाजपा ने के छलने का काम किया है। जनता अब इनकी बातों में आने वाली नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा। अंत में उन्होंने कहा कि गौना में जो पीड़ित  परिवार ने आप बीती व घटनाक्रम बताया उसकी रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को  सौंपेंगे। इस मौके पर अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *