ललितपुर में श्री नेमिनाथ गिरनार पद यात्रा का भव्य स्वागत — जैन आर्मी ने बढ़ाया आयोजन की शोभा
ललितपुर।धार्मिक उल्लास और आस्था से परिपूर्ण वातावरण के बीच श्री नेमिनाथ गिरनार यात्रा का ललितपुर आगमन हुआ। इस यात्रा का आयोजन विश्व जैन संगठन द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य तीर्थराज गिरनार और श्री नेमिनाथ भगवान के सिद्धत्व की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना है। यात्रा में एक रथ जिसमे भगवान नेमि नाथ की प्रतिमा विराजमान है एवं धर्म ध्वज के साथ साथ महिलाओ के हाँथो में 108 फिट का तिरंगा भी था जो अपने देश के प्रति अपना समर्पण भाव प्रदर्शित करता है जैसे ही यात्रा ललितपुर नगर में प्रविष्ट हुई, जैन आर्मी ललितपुर द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई, बैंड-बाजों के साथ रथ को नगर भ्रमण कराया गया और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ धर्ममय वातावरण बना दिया। साथ ही यात्रा में पैदल चल रहे लोगो को भी माला एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी का चित्र भी दिया गया इस दौरान जैन आर्मी के सदस्यों एवं समाजजनों ने यात्रा में भाग ले रहे साधु-संतों व श्रद्धालुओं का माला पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मान किया। पूरे शहर में यात्रा के स्वागत हेतु स्वागत द्वार बनाए गए थे और धार्मिक झांकियों से नगर सजाया गया था। जैन आर्मी ललितपुर के जैन जनरल अंकुर जैन सानू बाबा ने बताया कि इस तरह की यात्राएं समाज को धर्म के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ एकता और सद्भाव का संदेश भी देती हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रही। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि यात्रा देशभर के विभिन्न नगरों से होते हुए तीर्थराज गिरनार की ओर अग्रसर है, जहाँ भगवान श्री नेमिनाथ का मोक्षस्थल स्थित है। 2जुलाई को भगवान नेमि नाथ जी का मोक्ष कल्याणक है मोक्ष कल्याणक के दिन लाखों की संख्या में लोग नेमिनाथ गिरनार पर्वत पर उपस्थित होंगे और भगवान को निर्माण लाडू चढ़ाएंगे अंत में, जैन आर्मी और समाजजनों ने इस ऐतिहासिक यात्रा के सफल आयोजन में सहभागिता हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और इसे नगर के लिए गौरवमयी क्षण बताया। इस मौके पर ललितपुर जैन पंचायत के उपाध्यक्ष सतीश नजा,विकास जैन प्रबंधक, सागर जैन, संजय रसिया, अमित जैन, सुरेन्द्र पटवारी, मोदी जी, धर्मेंद्र जैन अंकित सराफ, आदि मौजूद रहे.