नवोदय व अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रों का भव्य सम्मान, स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

Share
वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय लहिया, ब्लॉक आराजी लाइंस में नवोदय तथा अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर स्कूल चलो अभियान का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों व ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र कृष्णा पाल तथा अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रा महिमा को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बेहतर शैक्षिक सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन से ही बच्चे इस मुकाम तक पहुंचते हैं, जिसका उदाहरण यहां देखने को मिला।read more:https://khabarentertainment.in/police-tightens-its-grip-on-warrantees-muhammadabad-police-arrest-two-accused
डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने भी स्कूल चलो अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के नोडल शिक्षक अजय कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल अपने विद्यालय बल्कि जिले और प्रदेश के बच्चों को यूट्यूब चैनल “नव शिक्षण” और व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से भी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने अन्य शिक्षकों से भी इस प्रकार की नवाचारपूर्ण पहल अपनाने की बात कही।
खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी यहां से तीन छात्रों का चयन सर्वोदय विद्यालय में हुआ था। इस अवसर पर “ज्ञान और मस्ती” सभा के नए बैनर का अनावरण मुख्य अतिथि और डायट प्राचार्य द्वारा किया गया।
जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने सरकारी विद्यालयों की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तीन वर्ष पूर्व इसी विद्यालय की छात्रा प्रियंका का चयन विद्याज्ञान स्कूल में हुआ था, जो इस विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता का प्रमाण है।
नोडल शिक्षक अजय कुमार ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पहले नवोदय विद्यालय में सरकारी स्कूलों से बहुत कम बच्चों का चयन हो पाता था, लेकिन अब स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस वर्ष कक्षा 6 की नवोदय प्रवेश परीक्षा में रिकॉर्ड 16 छात्रों का चयन हुआ है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बृजेश, पूर्व प्रधान चिंटू सिंह, जेपी सिंह, अरविंद सिंह, प्रीति सिंह, कमलेश गिरी, संतोष पांडे, जयशंकर पाल, राम कार्तिक पटेल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/police-launched-mission-shakti-5-0-campaign-women-and-girls-were-informed-about-their-safety-and-rights

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *