गाजीपुर जमानियां। क्षेत्र के एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरुईन में गुरुवार को भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 9 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर अदनान खान, आदित्य कुमार, जुनेब अली, प्रियंशी प्रजापति, साक्षी कुमारी, अभय सिंह, राजवीर सिंह राठौड़, श्रेया सिंह, नैना पासवान, एमडी उमर, शरद कुमारी, इकरा परवीन, काजल कुमारी, अंशिका प्रजापति, सलोनी कुमारी, राज गुप्ता, दुर्गेश कुमार, शिवम गुप्ता, आदर्श पांडेय, एम फिरोजा, सोनी यादव, सिमरन, ममता सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशक रणविजय सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहम्मद नदीम खान ने की, जबकि विद्यालय के सचिव मनीष तिवारी ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।