गाजीपुर: रेलवे स्टेशन भदौरा पर चोरी के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, 35.6 किलो चना और नगद बरामद

Share
गाजीपुर:- जनपद गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने आज रेलवे स्टेशन भदौरा पर एक नफर आरोपी को गिरफ्तार किया। उ0नि0 श्री विपिन कुमार सिंह मय हमराह की अगुवाई में चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई की गई।गिरफ्तार आरोपी सागर पुत्र राघेश्याम कमकर, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम सेवराई, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चोरी किए गए पैसों में से 1600 रुपये नगद बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर दो बोरियों में कुल 35.6 किलो चना भी जब्त किया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गहमर में मु0अ0सं0 33/2026, धारा 305A BNS के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगामी दिनों में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।उ0नि0 श्री विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों पर लगातार नकेल कसने के लिए थाने की टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि चोरी और अन्य अपराधों पर रोक लगाई जा सके।यह गिरफ्तारी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और जनता के सहयोग का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें ताकि अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *