गौरीगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share
अमेठी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में 28 मार्च 2026 को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना गौरीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 382/25 से संबंधित वांछित अभियुक्त एसपी तिवारी उर्फ विकास तिवारी (19) निवासी ग्राम दूंदीपुर वार्ड नंबर 05 को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक बीएल रावत, उपनिरीक्षक रामकरन सिंह और कांस्टेबल अली हसन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *