27 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन संपन्न 

Share
श्रावस्ती। भारत सरकार द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत चलाये गये कैंपों में चिन्हित मरीजों का मोतियाबिंद आपरेशन नवज्योति हास्पिटल में किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 27 मरीजों का आपरेशन किया जा चुका है नेत्र सर्जन डा. दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में अटल वयो अभ्युदय योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत मोतियाबिंद आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है । अभी जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये कैंपों में चिन्हित मरीजों को आपरेशन के लिए बुलाया गया है। प्री आपरेशन टेस्ट के उपरांत अब तक 27 मरीजों का आपरेशन किया जा चुका है। सभी आपरेशन सफल रहे हैं और मरीज अच्छा महसूस कर रहे हैं। आपरेशन के उपरांत एक नियमित अवधि के उपरांत मरीजों के आंखों की जांच भी की जायेगी। सभी मरीजों को सरकार की तरफ से सारी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं।जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति ने बताया कि  अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए गये हैं आज तथागत सभागार में स्वयंसेवकों को सामुदायिक देखभाल का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 52 स्वयंसेवक महिलायें सम्मिलित हुईं । साथ ही 27 वृद्ध जनों की आंखों में विकसित हो चुके मोतियाबिंद का भी आपरेशन किया गया। इस योजना के अंतर्गत 50 वृद्धजनों की आंखों में विकसित मोतियाबिंद का नि:शुल्क आपरेशन किया जाना है। इस अवसर पर फूलमती, चंद्रवती, रामावती, पूसू, रामकला, लालबीर, लालबहादुर, खुनखुन, नीता, राजाराम, विपत, पृथ्वीराज, कृपाराम, लालबहादुर, जनकलली, इसहाक अहमद, भल्ली आदि की आंखों में विकसित हो चुके मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *