क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक : विकास प्रस्तावों पर चर्चा

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। क्षेत्र पंचायत रसूलाबाद की अंतिम बैठक ब्लॉक प्रमुख राधा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ विकास के कुल 8 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने ग्रामों के विकास कार्यों के लिए विभिन्न प्रस्ताव सौंपे जिनकी मंजूरी पर चर्चा की गई। यह क्षेत्र पंचायत की आखिरी बैठक होने के कारण सभी सदस्यों और ग्राम प्रधानों के चेहरों पर भावुकता साफ झलक रही थी। हालांकि जिले और स्थानीय स्तर के उच्च अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे जिस पर सदस्यों ने असंतोष जताया।भाजपा विधायक पूनम शंखबार जो बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य धरातल पर बिना किसी भेदभाव के दिखाई दे रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/former-minister-arvind-singh-gop-invited-to-the-enlightened-conference/ उन्होंने पीएम आवास और सीएम आवास योजनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि इन योजनाओं से हर गरीब का छत का सपना पूरा हो गया है और गरीबों के चेहरों पर अब मुस्कान लौट आई है।उन्होंने कहा यह  आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि भले ही ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शीघ्र समाप्त हो रहा हो लेकिन प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार असहायों कमजोरों और गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।इस अवसर पर विधायक पूनम शंखबार ने फ्री बोरिंग योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए साथ ही नामित सभासद सूर्यांश मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि किशन दुबे ने सभी सदस्यों द्वारा विकास कार्यों में दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।उन्होंने ग्राम प्रधानों और सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्रामों के विकास प्रस्ताव लिखित रूप में प्रस्तुत करें ताकि शासन से प्राप्त बजट के तहत इनकी मंजूरी और क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और शासन ने बजट आवंटित किया है तो सभी प्रस्तावित कार्य निश्चित रूप से कराए जाएंगे ।read more:https://khabarentertainment.in/bhupendra-singh-becomes-the-new-sardar-of-lajpat-nagar-gurdwara-committee/ ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक स्वर से ब्लॉक प्रमुख राधा देवी के सौम्य व्यवहार और कुशल नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्होंने राधा देवी को विकास की देवी कहकर संबोधित किया और कहा कि उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा।बैठक में खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विपिन त्रिपाठी वरिष्ठ लिपिक शैलेंद्र गुप्ता पूर्व सदस्य जिला पंचायत संतोष प्रताप सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अटल बाजपेयी मनोज सिंह सेंगर सर्वेश बर्मा टिल्लू त्रिपाठी गौरव सिंह आदि के अलावा ग्राम प्रधानों में अनिल राठौर संजीव पाल हरगोविंद सिंह नेता जैल सिंह उदय प्रताप सिंह विवेक यादव प्रवीण यादव रोशन लाल उमेंद्र सिंह यादव जयवीर सिंह यादव प्रदीप कुमार सुनील नागर विमल सिंह यादव मदन लाल सौरभ सिंह भवन पुर जयकिशन यादव जय चंद बर्मा सतेंद्र गौतम लाली देवी कृष्ण कुमार राठौर हरिश्चंद शैलेंद्र कुमार राम मूर्ति सतवंत सिंह प्रमोद त्रिवेदी पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख मीनू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी शिवशंकर द्विवेदी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *