फर्रुखाबाद की बिजली व्यवस्था सुधरेगी, ₹6 करोड़ से लगेंगे नए ट्रांसफार्मर और बदले जाएंगे जर्जर तार

Share

शहर की जर्जर और ओवरलोड बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन ने ₹6 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दे दी है। यह स्वीकृति सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के प्रयासों से मिली है। कुल ₹12 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जिनमें से प्रथम चरण में ₹6 करोड़ स्वीकृत हुए हैं, जबकि शेष राशि भी जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस योजना के तहत शहर में बढ़ते बिजली भार और लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 27 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इनमें 250 KVA क्षमता के 25 तथा 63 KVA क्षमता के 2 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इससे कई मोहल्लों में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भोलेपुर उपकेंद्र से सेंट्रल जेल और हिंदुस्तान होटल के पीछे घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाया जाएगा। इसके स्थान पर ITI रोड के किनारे लगभग 5.4 किलोमीटर लंबी नई 33KV लाइन बिछाई जाएगी, जिससे हादसों की आशंका भी कम होगी।read more:https://pahaltoday.com/solar-streetlights-gather-dust-villagers-upset/इसके अलावा शिवाजी कॉलोनी, नेकपुर चौरासी, कचहरी रोड, पटेल नगर समेत कई इलाकों में लटकते और जर्जर तारों को हटाकर नई बंच केबल डाली जाएगी। इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगी। योजना का लाभ नेकपुर, भोलेपुर, बेवर रोड, सातनपुर सहित शहर के दर्जनों इलाकों के उपभोक्ताओं को मिलेगा। लोगों को बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *