कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मिला प्रमाण पत्र

Share

सोनभद्र। कृषि भवन मंगुराही के सभाकक्ष में गुरुवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत आयोजित 25 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल उपस्थित रहीं। उन्होंने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान सम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रयागराज के निदेशक प्रसार डॉ. प्रवीन चरन ने कहा कि किसानों को अपनी फसलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। किसानों को इन योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाना चाहिए। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. टी.डी. मिश्रा ने बताया कि आत्मा योजना के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीके, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन और कृषि तकनीक से संबंधित जानकारी दी जा रही है, जिससे वे अपनी खेती को और बेहतर बना सकें। मौके पर बीज वैज्ञानिक डा. ए.के. चैरसिया, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *